अयोध्या उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, किराएदार की घर के कमरे में लटका मिला शव।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, किराएदार की घर के कमरे में लटका मिला शव।

अयोध्या।

अयोध्या कोतवाली नगर के फतेहगंज खीर गली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किराएदार चंद्र मोहन मिश्र का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक के मौत के कारणों का पता लगा रही है।

सीतापुर के सिधौली के रहने वाले चंद्र मोहन मिश्र कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहगंज खीर गली में किराए के मकान में रहते थे। वे एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। यहां करीब छह माह से रह रहे थे। शुक्रवार को उनका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। घर मालिक और परिवार के सदस्यों ने पुलिस को घटना की सूचना दिया। आनन-फानन में शव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया ।

अयोध्या कोतवाली प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या प्रतीत हो रही है। फिलहाल मामले की हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago