श्रीरामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से हर गतिविधि पर पैनी नजर।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्री राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली श्रीरामनवमी मनाई जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम नगरी पहुंचेंगे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पूरे रामनगरी को 7 जोन और 39 सेक्टर में बांटा गया है। संपूर्ण रामनगरी को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया गया है। सरयू घाट समेत भीड़ भाड़ वाले स्थान पर ड्रोन कैमरे से हर गति विधि पर नजर रखी जाएगी।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद 9 अप्रैल से रामनगरी में श्रीरामनवमी मेला चल रहा है। जो 17 अप्रैल रामनवमी के दिन राम के प्रकटोत्सव तक चलेगा। इस बार श्रीरामलला के जन्मोत्सव को देखने के लिए करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के रामनगरी में पहुंचने की संभावना है। आज शाम से श्रद्धालुओं राम नगरी पहुंचने लगेंगे।रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संपूर्ण मेला क्षेत्र को 7 जोन 39 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसके अलावा दो यातायात जोन बनाए गए है। जिसके तहत 11 क्लस्टर में पूरे राम नगरी को विभाजित कर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। ताकि यातायात गतिशील है।
श्रीरामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसका भी खास ध्यान रखा गया है। इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल की जवानों को तैनात किए गए है। 11 अपर पुलिस अधीक्षक, 26 पुलिस उपाधीक्षक, 150 निरीक्षक, 400 उप निरीक्षक, 25 महिला उपनिरीक्षक, 1305 पुलिस के जवान, 250 महिला पुलिस, 15 कंपनियां पीएससी की तैनाती की गई है। वही सरयू तट से भी निगरानी के लिए दो कंपनियां बाढ़ राहत और एक टीम एनडीआरएफ और एक कंपनी एटीएस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक जोन में पुलिस व्यवस्था के प्रभारी एक अपर पुलिस अधीक्षक तथा प्रत्येक सेक्टर के प्रभारी अधिकारी एक पुलिस उपाधीक्षक निरीक्षक बनाए गए हैं। संपूर्ण मेल परिषद में 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More