हत्यारोपी महिला की जमानत अर्जी खारिज।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर हत्या करने की आरोपी कांती की जमानत अर्जी जनपद न्यायाधीश गौरव श्रीवास्तव ने खारिज कर दी है।
प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता सुभाष चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, थाना खंडासा के कीन्हूपुर गांव निवासी ओम प्रकाश के घर में बीते 5 फरवरी 2024 की रात, कांती समेत 12 लोगों ने घर में घुसकर फरसा, कुल्हाड़ी और लोहे की राड से हमला किया था। इसमें घायल संदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। ओम प्रकाश की तहरीर पर कांती समेत 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था।