अयोध्या उत्तर प्रदेश

40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस बढ़ी।

40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस बढ़ी, लोग हो रहें हैं परेशान।

अयोध्या।

जिले में पिछले 10 दिनों तक मौसम में नरमी के बाद पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान में इजाफा होता रहेगा। अगले एक हफ्ते तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।आज अयोध्या का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। जिसमें और इजाफा के आसार है।
सुबह का न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में दोपहर बाद धूप तेज हो गई। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है। दोपहर में कई लोग घरों में कैद होने को हैं मजबूर । उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, कूलर और पंखे का सहारा ले रहे है।

दोपहर की चटक धूप से बचने के लिए गमछा बांधकर बाहर निकल रहे है। इसके अलावा लोग बेल का शरबत और नींबू पानी, ठंडा, लस्सी पीकर गर्मी से बचने का प्रयास करते दिखाई दे रहे है। शुक्रवार माह का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।
आचार्य नरेद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रो अमर नाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। हवा सामान्य गति से चलेगी। उमस भरी गर्मी से अभी लोगों को राहत नहीं मिलेगी।  तापमान 42 डिग्री सेल्सियम का आंकड़ा छू सकता है। पूर्वी हवा के दिन भर चलने से एक तरफ जहां थोड़ी राहत मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216