4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार जब्त, पहले से दर्ज हैं कई केस।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने बरहना नहर पुल से चार वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से दो देशी तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी धनीराम वर्मा के नेतृत्व में टीम ने शहबाज (22) वर्ष, निखिल पाण्डेय (21) वर्ष, संजय चतुर्वेदी (23) वर्ष और अनुराग दूबे (25) वर्ष को गिरफ्तार किया। वहीं मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए शहबाज से एक देशी तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस मिला। उसके पास से मोबाइल फोन और 250 रुपये बरामद हुए। निखिल पांडेय से भी एक देशी तमंचा 12 बोर, कारतूस, मोबाइल फोन और 275 रुपये मिले, संजय चतुर्वेदी से आईफोन 11 और वनप्लस मोबाइल फोन के साथ 200 रुपये बरामद हुए। अनुराग दूबे के पास से सैमसंग मोबाइल और 150 रुपये मिले। इन अपराधियों ने 20-21 मार्च की रात को थाना क्षेत्र बड़ी नहर गांव निवासी संतोष कुमार यादव के घर में घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी को मारा-पीटा था। हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था।
पुलिस ने जहां चार आरोपियों को साल के साथ गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है वहीं मुख्य आरोपी रोहन सिंह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। अनुराग दूबे पर दो और संजय चतुर्वेदी पर पांच आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस क्षेत्र अधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शहबाज (पुत्र) मुसीबत निवासी मक्खू का पुरवा धनैंचा निखिल पाण्डेय (पुत्र) शिव प्रकाश पाण्डेय निवासी पूरे रघुवर पाण्डेय का पुरवा थाना कुमारगंज, संजय चतुर्वेदी (पुत्र) सर्वादीन चतुर्वेदी निवासी अछौरा थाना इनायत नगर अयोध्या व अनुराग दूबे (पुत्र) शिवानन्द दूबे निवासी बहुरावा थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर के विरुद्ध विधि कार्यवाही करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिए गए हैं।
श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है जल उसे भी गिरफ्तार करने वाले में पेश किया जाएगा।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More