बिहार के पूर्व CM जीतनराम मांझी पहुंचे अयोध्या, बोले-गया लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शनिवार को परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां परिवार के साथ राम मंदिर जाकर श्रीरामलला के दर्शन किए। मांझी बिहार की गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले शनिवार को वह श्रीरामलला का आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। हालांकि, यहां उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। मांझी ने कहा कि सिर्फ श्रीरामलला का दर्शन करना उद्देश्य है। उनसे कुछ मांगना नहीं है।