
अयोध्या में खलीलाबाद के समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व विधायक प्रत्याशी सुबोध चंद यादव और उनके चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा रौनाही थाना में दर्ज हुआ है।
समाजवादी पार्टी के नेता पर आरोप है कि उनके कार्यकर्ता उनके मौजूदगी में रौनाही टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़कर अपना काफिला पार किया है। टोल कर्मचारियों के विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज करते हुए दबंगई दिखाने लगे। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टोल प्रबंधक के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को दिए तहरीर के मुताबिक सुबह 9:45 बजे के आसपास लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जाने वाली लेन में समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक प्रत्याशी सुबोध चंद यादव का काफिला पहुंचा। किसी को कुछ समझ आता कि गाड़ियों से निकले कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर लगे बूम बैरियर तोड़कर गाड़ियों को निकालने लगे। इस दौरान टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता गाली देते हुए अभद्रता करने लगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More