अयोध्या उत्तर प्रदेश

हाईवे पर खड़े ट्राला में भिड़ी पिकअप, दो की मौत।

हाईवे पर खड़े ट्राला में भिड़ी पिकअप, दो की मौत।


अयोध्या।
अयोध्या लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात अयोध्या की ओर आ रही, एक पिकअप हाईवे पर खराब खड़े ट्राला से टकरा गई। हादसा रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौराहे के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन की बॉडी कटवाकर बाहर निकाला जा सका। जिला अस्पताल पहुंचाया जाने पर चिकित्सक ने चालक समेत एक अन्य को मृतक घोषित कर दिया। एक पिकअप माल लेकर लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही थी। रुदौली कोतवाली के भेलसर क्षेत्र में इस खराब होने से हाईवे पर खड़े एक ट्राला से टकरा गई ।

भेलसर चौकी प्रभारी ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे दो घायलों को किसी तरह बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एंबुलेंस का ईएमटी अनुराग और सिपाही रजत कुमार आधी रात के बाद घायलों संतोष कुमार और एक अज्ञात को लाया था। जिनको परीक्षण के बाद इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

भेलसर चौकी प्रभारी मनीष कुमार का कहना है कि मौके से मिले आधार कार्ड से एक की पहचान 28 वर्षीय संतोष कुमार (पुत्र) गया प्रसाद निवासी बखार रोड लाइंस नई बस्ती फरीदपुर जिला बरेली तथा दूसरे की 30 वर्षीय सत्येंद्र तिवारी निवासी तरबगंज जिला गोंडा के रूप में हुई है। मृतक सत्येंद्र तिवारी दुर्घटनाग्रस्त वाहन का चालक था। पड़ताल कराई जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago