अयोध्या श्रीराम नगरी महा शिवरात्रि पर 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आज सरयू स्नान कर नागेश्वर नाथ महादेव का अभिषेक कर रहे हैं। 22 जनवरी को श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली महा शिवरात्रि हैं। इसलिए राम भक्तों में इस महा पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्त श्रीरामलला का दर्शन करने उनके दरबार में भी पहुंच रहे हैं। हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए भी भारी भीड़ है।
महाशिवरात्रि पर यह मंदिर आज 8 मार्च 2024 को भोर 3 बजे खोल दिया गया है। पूरे दिन और रात खुला रहेगा। शाम को मंदिर से धूमधाम से शिव की बारात निकलेगी, जो क्षीरेश्वर नाथ मंदिर से वापस होकर मंदिर पहुंचेगी। जिसके बाद नागेश्वरनाथ मंदिर के सामने शिव का विवाह होगा। बारात और विवाह के साक्षी संत-महंतों सहित हजारों श्रद्धालु बनते हैं।
नागेश्वर नाथ की महिमा का बखान न केवल हिन्दू भक्तों ने बल्कि अंग्रेजों ने भी इसकी विशेषता का बखान किया है। अंग्रेजी विद्वान विंसेट स्मिथ ने लिखा कि 27 आक्रमणों को झेल कर भी यह मंदिर अपनी अखंडता को बनाये रखे है। हैमिल्टन ने लिखा है कि पूरे विश्व में इसके समान दूसरा दिव्य स्थान कोई नही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More