श्रीरामलला के दर्शन कर भावुक हुए सपा विधायक अभय सिंह, जोड़े हाथ-बहते रहे आंसू।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में भगवान श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए पूरी दुनिया से भक्तों के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह श्रीराम मंदिर पहुंचे। श्रीरामलला के सम्मुख पहुंचते ही अभय सिंह बेहद भावुक हो गए। उन्होंने श्रीरामलला की मूर्ति को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया और वहीं जड़वत खड़े हो गए। इस दौरान उनकी आँखों से लगातार आंसू बहते रहे। विधायक का गला रुंध गया और वो पूरी तरह श्रीरामलला की भक्ति में डूब गए।
इसके पूर्व विधानसभा में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक रहे, डॉक्टर मनोज पांडेय ने सपरिवार श्रीरामलला के दर्शन किये थे। आज अयोध्या में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More