बारात से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, कैंट थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात।
अयोध्या।
अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रविवार की मध्य रात्रि एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त पड़ोस के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र निवासी विशाल यादव के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता था।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ग्राम टोनिया, मउयदुवंशपुर निवासी 25 वर्षीय विशाल यादव रविवार की देर शाम अपने घर से निकला था और उसको वैवाहिक समारोह आदि में शामिल होना था। मध्य रात्रि बाद 12.30 बजे के आसपास विशाल के घर पर फोन आया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और विशाल घायल अवस्था में कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम मसिनिया स्थित कृष्णा नगर कालोनी में पड़ा है। इसके बाद उसके भाई संतोष ने उसे रात 1 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद विशाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर में पीठ, कमर, हाथ आदि पर पांच से ज्यादा गोली लगने के घाव मिले है। शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली को भेजवाया गया है। प्रकरण में मृतक युवक के पिता रामवली यादव ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैंट पुलिस को दी गई शिकायत में उनका कहना है कि रात में सूचना मिली कि (पुत्र) विशाल यादव का ग्राम मसिनिया कृष्णा नगर कालोनी के पास एक्सीडेंट हो गया है। तत्काल मौके पर पहुंचे बेटों आकाश व संतोष एवं ग्राम वासियों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने बताया कि मृत्यु गोली लगने की वजह से हुई है। बेटे की अज्ञात लोगो ने गोली मार हत्या कर दी है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More