बीकापुर - अयोध्या

ट्रक और थार जीप की आमने-सामने भिड़ंत; दो की मौत।

ट्रक और थार जीप की आमने-सामने भिड़ंत; दो की मौत।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के कोतवाली बीकापुर के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर चौरे बाजार (परोमा) में बीती रात 12 बजे की है। जहां ट्रक और थार जीप की आमने-सामने की भिड़ंत हुई है। घटना के बाद ड्राइवर और क्लीनर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा के पास सड़क हादसा हुआ। घटना बीती रात 12 बजे की है। बनारस से आ रही थार और अयोध्या की तरफ से जा रही थार जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त रहा की घटना के बाद दोनों गाड़ियां गड्ढे में चली गई। हादसे में थार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया।

कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया थार कार में सवार दोनों युवकों की पहचान अग्निवेश (28) वर्ष निवासी लक्ष्मण पुरी कॉलोनी अमानीगंज और प्रदीप कुमार (36) वर्ष निवासी कानपुर के रूप में हुई है। दोनों बनारस से अयोध्या आ रहे थे। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216