श्रीरामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में गुरुवार को श्रीरामलला के दर्शन करने कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरअप्पा पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से कहा कि हनुमानजी के जन्म स्थान से भगवान राम के जन्म स्थान पर आया हूं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीरामलला का दर्शन करने आये हम सभी भाग्यशाली हैं क्योंकि 500 वर्ष के पहले यहां श्रीरामलला का मंदिर था। जिसे तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाई गई थी।
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि नए मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है इससे हम लोग बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या में कुछ भी नहीं था लेकिन अब यहां बहुत कुछ है। एयरपोर्ट देखने ही से मालूम पड़ता है अयोध्या बहुत बदल गई है। हमारे जीवित रहते भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के एक महीने पूरे होने के सवाल पर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, मैं पहले ही आना चाहता था लेकिन नहीं आ पाया। अयोध्या में बहुत भीड़ थी इसलिए नहीं आ पाया और अब भगवान श्रीरामलला दर्शन करने आया हूं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More