अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीराम जन्मभूमि की प्रथम कारसेवा 1990 में शहीद हुए अयोध्या धाम के कारसेवकों के परिजनों को विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया। कारसेवा के दौरान 30 अक्टूबर व 2 नवंबर 1990 को अयोध्या धाम के वासुदेव गुप्ता, रमेश पांडेय, राजेंद्र धरकार पुलिस की गोली से शहीद हो गए थे। जिनके परिजनों गायत्री पांडेय, संदीप गुप्ता व अनीता धरकार को बाईस जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण दिया गया।
विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि लंबे समय उपरांत आज संपूर्ण देश राममय हो रहा है। भगवान राम अपने पवित्र जन्मस्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं। इस पावन क्षण के साक्षी शहीद कारसेवकों का परिवार होगा। जिनके अपनों ने रामकाज के लिए प्राणों की आहूति दी है। यह महाआंदोलन उन शहीदों के बिना कभी पूर्ण नही हो सकता था। स्वतंत्रता के पश्चात इतना बड़ा धार्मिक स्वतंत्रता का यह आंदोलन युगों तक लोगों को स्मरण रहेगा, जिसके लिये लगभग छः सौ वर्ष लग गये।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More