![]()
अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने स्कूल जा रही छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। छात्रा की गुहार पर दौड़े ग्रामीणों को देखते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसी 11वीं की छात्रा को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, घटना के बाद पुलिस-प्रशासन के पांव फूल गए। कई थानों की पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करते हुए भाग रहे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि आरोपी के पैर में गोली लगी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना लालगंज जयसिंहमऊ रोड स्थित एक पुलिया के पास की है। परिजनों के मुताबिक सुबह 10 बजे छात्रा घर से परशुराम डिग्री कॉलेज निकली थी। महाविद्यालय के मोड़ के पास पहुंचते ही तारुन थाना क्षेत्र के ही गोदवा नारायनपुर गांव निवासी 19 वर्षीय आशु ने पिपिये में रखा पेट्रोल छात्रा के ऊपर छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी। ग्रामीणों ने छात्रा को सीएचसी तारुन में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी टीम सहित कई थानों तारुन, महाराजगंज, हैदरगंज, कोतवाली बीकापुर पुलिस फोर्स ने घेराबंदी शुरू कर दी। जयसिंहमऊ के जंगल में आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक कई दिनों से रेकी कर रहा था और एकतरफा प्यार में उसने यह कदम उठाया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More