अयोध्या श्रीराम नगरी को मिल रही रेल सुविधाओं में एक और कड़ी जुड़ गई। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस को सांसद लल्लू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर जनसभा का आयोजन किया गया। तुलसी एक्सप्रेस को देखकर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के चेहरे पर प्रसन्नता का भाव था।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मुंबई जाने वाले यात्रियों की काफी दिनों से मांग थी कि अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन ट्रेन का संचालन हो। मुंबई जाने के लिए यहां कई जनपदों के यात्री आकर ट्रेन पकड़ते हैं। जिससे भीड़ का काफी दबाव रहता है। प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस अब अयोध्या कैंट से यात्रियों हेतु उपलब्ध रहेगी। यह ट्रेन सोमवार व बुधवार को चलेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि संतो श्रद्धालुओं पर्यटकों व अयोध्या के नागरिकों की हर अपेक्षा को पूरा करने के लिए सांसद लल्लू सिंह हमेशा प्रयासरत रहते हैं। तुलसी एक्सप्रेस का संचालन अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होना जनपद के यात्रियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More