
30 महीने बाद जेल से रिहा हुई खुशी दुबे, बिकरू कांड में पुलिस ने बनाया था आरोपी।
कानपुर_देहात ।
30 महीने से जेल में बंद बिकरू कांड की आरोपित खुशी दुबे की शनिवार को जेल से रिहाई हो गई. किशोर न्याय बोर्ड से शुक्रवार को रिहाई परवाना जेल भेज दिया था,जिसके बाद शनिवार को जेल प्रशासन ने प्रक्रिया को पूरा करते हुए खुशी दुबे को रिहा कर दिया है. जेल से छूटते ही खुशी दुबे अपनी मां को देखकर भावुक हो गई. वह मां के गले लग कर रोने लगी. इस दौरान भावुक खुशी दुबे ने कहा कि उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उसे न्याय जरूर मिलेगा।
कानपुर देहात जेल से रिहा होते ही अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित के साथ जेल से बाहर आते ही खुशी दुबे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं अभी इस हालत में नहीं हूं कि आपको कुछ बता सकूं. मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि 4 जुलाई 2020 तारीख को मैं थाने गई थी और 8 तारीख 2020 को जेल भेज दी गई थी. मुझे और कुछ नहीं पता है कि क्या हुआ था लेकिन मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा।
कानपुर नगर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई, 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने फायरिंग कर दी थी. घटना में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. मामले में मुठभेड़ में मारे जा चुके अमर दुबे की पत्नी खुशी के खिलाफ एसआइटी (विशेष जांच टीम) ने फर्जी दस्तावेज लगा सिमकार्ड लेने की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी,जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था और वही बिकरू कांड में पुलिस ने खुशी दुबे को सह आरोपी बनाया था जिसके चलते वह कानपुर देहात जेल में बंद चल रही थी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More