#image_title
155 देशों तथा सात महाद्वीपों की नदियों एवं समुद्र के जल से राम मंदिर का अभिषेक किया जाएगा। यह जानकारी दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय जौली ने दी। वह कारसेवकपुरम में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने जानकारी दी की प्रत्येक देश के जल को तांबे के लोटों में भर कर पैक व सील किया गया है।प्रत्येक देश के नाम व झंडे का स्टिकर चिपका कर इन लोटों को भगवा रिबन से सजाया गया है। 23 अप्रैल को राम मंदिर के अभिषेक से पूर्व मणिरामदास जी की छावनी के सभागार में सुबह दस बजे गोष्ठी के माध्यम से श्रीराम और राम मंदिर की वैश्विकता परिभाषित की जाएगी। जौली ने बताया कि कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आने की स्वीकृति दी है। इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव, विहिप के शीर्ष नेता , संघ के शीर्ष प्रचारक, जैन आचार्य लोकेश मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह, सांसद मनोज तिवारी, सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आदि सहित 20 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय नेताओं सहित अनेक देशों के राजनयिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। जौली ने बताया कि राम मंदिर अभिषेक समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है। जौली ने यह अभियान अगस्त 2020 में शुरू किया था।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More