28 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी अयोध्या, राम की पैड़ी पर बना एक और गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों दीपोत्सव का शुभारंभ हुआ जिसमें राम की पैड़ी पर एक और नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया। राम की पैड़ी पर एक साथ करीब 28 लाख दिए जगमगा उठे। इसबार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो कीर्तिमान दर्ज हुए जिसमें 1 हजार 121 लोगों ने एकसाथ सरयू आरती की वहीं 25 लाख 12 हजार 585 दीप जले।
सरयू के दोनों ओर जुटे हजारों लोगों ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर भी उल्लास ला दिया। इससे पहले सीएम योगी ने राम मंदिर जाकर दीपक जलाया और दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान 1600 अर्चकों ने सरयू की आरती उतारी। इसके बाद सरयू के सभी 55 घाटों पर दीये जगमगा उठे।
पांच सौ वर्ष बाद श्रीरामलला की मौजूदगी में करीब 55 घाटों पर एक साथ लगभग 28 लाख दिए जलाए गए। इस मौके पर दूर-दूर से लोग दीपोत्सव की एक झलक पाने के लिए अयोध्या पहुंचे। श्रीरामलला के स्वागत में अयोध्या नगरी को तरह-तरह की लाइटों, चित्रों और फूल-मालाओं से सजाया गया, कतारबद्ध रखे गए दीयों की चमक को हर कोई एक टक देखता ही रह गया। घाटों और मंदिरों की अभूतपूर्व तरीके से सजावट अयोध्या नगरी में विभिन्न घाटों, मंदिरों को अभूतपूर्व तरीके से सजाया गया है। लेजर लाइट की चमक लोगों के चेहरों पर उनकी खुशी के रूप में प्रतिबिंबित हो रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More