25 सूत्रीय मांगो को लेकर सपा ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

PicsArt 08 10 05.34.40 - 25 सूत्रीय मांगो को लेकर सपा ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापनअयोध्या, उ०प्र०

चुनाव बैलेट पेपर से हो, जौहर विश्विद्यालय रामपुर व सपा सांसद मो आजम खान के ऊपर सरकार द्वारा की जा रही उत्पीड़न की कार्यवाही पर रोक लगे , उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय मिले , सोनभद्र नरसंहार के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही हो। उक्त के साथ कुल 25 मांगों को लेकर क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित समाजवादी पार्टी का धरना शाम 4 बजे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने के साथ समाप्त हुआ।
धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव तथा संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। धरने के मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद थे। पूर्व विधायक अभय सिंह, पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, राहुल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद, वेद यादव, पप्पू यादव, के के पटेल, छोटेलाल यादव, वरिष्ठ नेता छोटेलाल यादव, अनूप सिंह, एजाज अहमद, बाबूराम गौड़, भागीरथी तिवारी, निशात अली, राम नरेश गुप्ता, गजाली, मोहम्मद आरिफ, स्वामी नाथ वर्मा, विजय पाल सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, स्नेहलता निषाद, रोली यादव आदि ने संबिधित किया। धरने में भारी भीड़ शामिल रही।
कार्यक्रम के अंत मे छेदी सिंह के छोटे भाई सर्वजीत सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया गया।
25 सूत्रीय ज्ञान में मांग की गयी है कि उन्नाव रेप पीड़िता के साथ न्याय होना चाहिए। इस प्रकरण से सम्बन्धित विधायक को उत्तर प्रदेश के बाहर के राज्य की जेल में स्थानान्तरित किया जाये। ईवीएम मशीन पर मतदाताओं का भरोसा नहीं, मतदाताओं को बिना उलझन के सुविधाजनक मतदान की दृष्टि से एवं निष्पक्ष-स्वतंत्र चुनाव बैलेट पेपर से कराने की व्यवस्था हो। जन विश्वास की बहाली के लिए बैलेट से चुनाव आवश्यक है। सोनभद्र जिले के उम्भा गाॅंव में जिस जमीन के लिये खूनी नरसंहार हुआ उस जमीन को आदिवासियों को आवंटित कर राजस्व अभिलेख में उनका नाम स्थायी रूप से दर्ज किया जाय। भाजपा राज्य में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त, चारो तरफ जंगलराज व्याप्त है, फर्जी इंकाउन्टर हो रहे हैं। लोकतंत्र पर भीड़तंत्र भारी। महिलाओं के साथ छेड़खानी, बलात्कार, बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या, अपहरण की घटनाओं में बाढ़ आ गई है।जौहर विश्वविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बन्द हो। सांसद मो0 आजम खाँ के ऊपर लगे फर्जी मुकदमें समाप्त किये जाये। विधायक अब्दुला आजम खाँ का उत्पीड़न एवं अवैध कार्यवाही पर रोक लगे। बिजली कटौती, दरों में भारी वृद्धि, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि से जनता परेशान है, जिस पर रोक लगाया जाय। नौजवान और मजदूर बेरोजगारी के शिकार। विभिन्न उद्योगों में छटनी से बेकारी में भारी वृद्धि। किसानों का कर्ज माफ नहीं, बदहाली में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। खाद, बीज, कीटनाशक दवायें महँगी होने से किसान तबाह। किसानों का गन्ना बकाया मूल्य का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।ड़कों को गड्ढा मुक्त करने की योजना भ्रष्टाचार की शिकार, जिससे यातायात और परिवहन में दिक्कतें हो रही हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, विशेष वर्गों में हत्या की घटनायें बढ़ी हैं। हाईस्कूल, इण्टर की परीक्षा शुल्क में 150 से 182 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी से लाखों निर्धन छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में, फीस वृद्धि वापस हो। सरकारी संरक्षण में खोले गये कान्हा गौ आश्रय स्थल में बजट की लूट के चलते पूरे प्रदेश में लाखों गायों की मौत हुई है, जिसकी जांच करायी जाय। अल्पसंख्यकों पर फर्जी मुकदमें लगाये जा रहे हैं, उनकी फर्जी इंकाउन्टर भी हो रहा है। अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न रोका जाय। भाजपा शासन में लोक सेवा आयोग की भर्तियों में धाॅंधली व भ्रष्टाचार का बोलबाला। पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति का आरक्षण समाप्त करने की साजिश हो रही है। नकली शराब का धन्धा बन्द हो, नकली शराब माफियाओं को जेल में डालें। भाजपा के लोग खनन से जुड़े हैं। खनन माफिया राज खत्म हो। गिट्टी, मोरंग, बालू के दामों मे भारी वृद्धि पर रोक लगे। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में छात्र संघों का चुनाव कराये जायें। स्वास्थ्य सेवायें चरमरायी, सरकारी अस्पतालों की हालत खराब, मरीजों को न दवा, न इलाज। प्राइवेट अस्पतालों में लूट पर रोक लगे। व्यापार में मंदी/उद्योगों में छटनी। व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द हो। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित, किसानों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। अवस्थापना सुविधाओं बिजली, पानी, सड़क का अभाव, नहर, नदी, नालों की ओर ध्यान दिया जाये।

Web Admin

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

3 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

6 days ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

6 days ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

6 days ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago