24//11/2023 को अयोध्या आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ, श्रीरामलला का करेंगे दर्शन।
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीयोगी आदित्यनाथ 24 नवंबर को अयोध्या आ रहे हैं। वे यहां 3 घंटे रहेंगे।इस दौरान वे हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दरबार में दर्शन कर बन रहे भव्य मंदिर का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री बड़ा भक्तमाल मंदिर में आयोजित समारोह में अयोध्या के प्रमुख संतों की मौजूदगी में भगवान सीताराम को सोने का मुकुट-छत्र पहनाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:20 पर अयोध्या पुलिस लाइन पहुंचेंगे। 10:25 पर कंपोजिट विद्यालय पुलिस लाइन में हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ कर 11:20 पर कंपोजिट विद्यालय से पुलिस लाइन हेलीपैड होकर 11:40 पर राम कथा पार्क हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे पहले श्रीहनुमानगढ़ी जाकर दर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री श्रीयोगी आदित्यनाथ दोपहर 12:00 बजे श्रीरामलला के दरबार पहुंच राम लला की आरती कर निर्माणाधीन मंदिर का अवलोकन करेंगे। 12:20 पर बड़ा भक्त मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। दोपहर एक 1:00 बजे बड़ा भक्तमाल से मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More