भाकियू द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर दिया गया धरना

20190627 134426 1 - भाकियू द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर दिया गया धरना

  • भाकियू का तहसील मुख्यालय पर धरना
  • रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण स्थल पर रूदौली भेलसर मार्ग को किया जाम
  • भाकियू कार्यकर्त्ता से विक्रम चालक द्वारा अधिक पैसा वसूलने पर यूनियन नेता आक्रोशित

रुदौली/अयोध्या

  • भारतीय किसान यूनियन की पंचायत तहसील रूदौली के प्रांगड़ में गुरुवार को सपन्न हुई। पंचायत में विद्युत नियामक आयोग द्वारा प्रस्तावित बिजली की दरों की स्वीकृत न किये जाने व किसानों को निजी नलकूप हेतु निशुल्क बिजली दिये जाने,गन्ना किसानों का बकाया राशि का भुगतान अविलम्ब व्याज सहित कराए जाने का मुद्दा उठाया गया।भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज प्रदेश व्यापी आंदोलन सभी तहसीलों में चल रहा था।
  • इसी कड़ी में गुरुवार को तहसील मुख्यालय रूदौली में भी भाकियू के प्रदेश सचिव दिनेश दुवे की अगुवाई में किसानों की पँचायत सम्पन्न हुई। दिनेश दुवे कहा कि विद्युत नियामक आयोग द्वारा प्रस्तावित बिजली की दरों को स्वीकृति न दी जाए। देश के 6 राज्यो की तरह उत्तर प्रदेश के किसानों को निजी नलकूप हेतु बिजली निशुल्क उपलब्ध कराई जाए।
  • इसके अलावा प्रदेश भर में गन्ना किसानों की बकाया राशि का अविलम्ब व्याज सहित भुगतान किया जाए।उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त हो गए हैं,कार्यकर्ता और पदाधिकारी किसानों की समस्याओं पर को उठाएंगे।
  • वहीँ तहसील प्रांगण में चल रही पंचायत में आ रहे किसान यूनियन के करुकर्ताओं से विक्रम टेम्पो चालक द्दारा किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से ज्यादा किराया वसूलने की जानकारी मिलने पर भाकियू कार्यकर्ताओ ने दिनेश दुवे के साथ रेलवे क्रासिंग पहुंच कर
  • भेलसर रुदौली मार्ग जाम कर नारे बाजी शुरू कर दी । किसान यूनियन कार्यकर्ताओ द्दारा जाम की सूचना पर जाम हटवाने पहुची एसडीएम से क्रासिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज की सर्विस रोड बनावाने की माग भी की। प्रदेश सचिव दिनेश दुबे के नेतृत्व में तहसील में 16 सूत्री माग को लेकर गुरुवार धरना चल रहा था।दोपहर किसान यूनियन के एक कार्यकर्ता ने धरने में आकर बतया की भेलसर से रुदौली चलने वाले विक्रम टेम्पो चालक ने रेलवे क्रासिंग से भेलसर का किराया 10 रुपया लिया है।न देने पर मारपीट पर उतारू हो गया।
  • इसकी जानकरी मिलते ही किसान यूनियन कार्यकर्ता धरना स्थल से उठ कर नारे बाजी करते हुए रेलवे क्रासिंग की ओर चल दिये।ख़ैरनपुर स्कूल के निकट भेलसर रुदौली मार्ग जाम कर दिया और ज्यादा किराया वसूलने वाले टेम्पो चालको के विरुद्ध कार्यवाही की माग शुरू कर दी।
  • जाम खत्म कराने पहुचे कोतवाल विश्वनाथ यादव ने रास्ता से जाम खत्म न करने पर सभी कार्यकर्तओ को बंद करने की बात कही। इतना सुनते ही भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए और एसडीएम के आने और वार्ता की माग करने लगे। भाकियू कार्यकर्ता ने एसडीएम के पहुचने पर एसडीएम को माग पत्र सौपा।
  • प्रदेश सचिव दिनेश दुबे ने बताया की यूनियन की ओर से 16 सूत्री माग पत्र एसडीएम को वहीं सौंपा गया है। ज्यादा किराया वसूलने वाले वाहन चालक के विरुद्ध कार्ययही व किराया निर्धरण कराए जाने ओवर ब्रिज के सर्विस लेन के निर्माण किसानो के गन्ना मूल्य का भुगतान प्रस्तावित विधुत दर निरस्त किये जाने की माग शामिल है।
  • एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया की भेलसर रुदौली मार्ग जाम खुलवा दिया गया है।किराया निर्धरण के लिए आरटीओ से कहा गया है।सर्विस मार्ग के निर्माण के लिए सेतु निगम ने दो दिन में कार्य शुरू करने का अस्वासन दिया है।
  • उक्त धरना मे प्रदेश सचिव दिनेश दुवे, जिला अध्यक्ष शांति मौर्या, तहसील अध्यक्ष भोला सिंह,ब्लाक अध्यक्ष देव शरण तिवारी, सहज राम गुप्ता, हरिश्चंद्र पाण्डे, लक्ष्मी मिश्रा, दिनेश कुमार सहित सैकड़ों किसान यूनियन कार्यकर्ता शामिल रहे।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago