#image_title
महाराजगंज_अयोध्या।
जिले की महाराजगंज थाना पुलिस ने एक जिलाबदर को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शख्स थाने के टॉप 10 की सूची में शामिल है और इसके खिलाफ कुल 23 अभियोग पंजीकृत मिले हैं। शनिवार को महराजगंज थाना प्रभारी अनुपम मिश्र ने बताया कि अभियान में पूरा बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामप्रकाश मिश्रा की पुलिस टीम ने मोहर्रमपुर रसूलाबाद मार्ग से मुन्ना सिंह निवासी मोहर्रमपुर अरती थाना महराजगंज को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से एक 32 बोर पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। अपराध में इसकी सक्रियता को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर कर रखा है। उन्होंने बताया कि थाने के टॉप टेन की सूची में शामिल मुन्ना के खिलाफ महारजगंज व रौनाही थाने समेत पूराकलंदर थाने में हत्या, जानलेवा हमला, मारपीट, आबकारी व आयुध अधिनियम समेत गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर का कुल 23 अभियोग पंजीकृत मिला है। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम तथा आदेश के उललंघन को लेकर गुंडा एक्ट के तहत नामजद केस दर्ज करवा चालान किया गया है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More