अयोध्या उत्तर प्रदेश

22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालयीय खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ, 24 राज्यों से 2 हजार खिलाड़ी पहुंचे कृषि विवि कुमारगंज।

22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालयीय खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ, 24 राज्यों से 2 हजार खिलाड़ी पहुंचे कृषि विवि कुमारगंज।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा परिसर में 22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालयीय खेलकूद महोत्सव की शुरूआत हुआ। प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मशाल जलाकर व गुब्बारे उड़ाकर महोत्सव का उद्घाटन किया।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा, “जो खेलेगा, वही खिलेगा।” उन्होंने युवाओं से देश को विकसित बनाने के लिए खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। खेलो इंडिया की सफलता की चर्चा करते हुए उन्होंने महिला सहभागिता पर प्रसन्नता जताई और युवाओं को सेना भर्ती व राष्ट्रीय निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कुलाधिपति ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया की शुरुआत की जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। नियम से खेल को खेलना हमें आगे बढ़ने की सीख देता है। विवि में होने वाले प्रत्येक खेल प्रतियोगिताओं में 40 प्रतिशत महिलाएं भी प्रतिभाग कर रहीं हैं जो हम सभी के लिए खुशी की बात है। कहा कि सेना में भर्ती होना है,देश को आगे बढ़ते हुए देखना है तो खेलना बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक विवि से अपील किया वे अपने क्षेत्र के इंटर तक के बच्चों में खेलकूद प्रतियोगिता कराएं, इससे हमारा भारत सशक्त बनेगा और आगे बढ़ेगा।

विवि कुलगीत और पौध एवं अंगवस्त्रम से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कुलाधिपति ने मशाल जलाकर व गुब्बारा उड़ाकर खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ किया। सभी टीमों ने मार्च पास्ट कर कुलाधिपति को सलामी दी। कुलपति ने सभी प्रतिभागियों को खेल की शपथ दिलाई। खेल महोत्सव के शुभारंभ पर 100 मीटर हीट की प्रतियोगिता आयोजित हुई, अन्य खेल प्रतियोगिता शाम पांच बजे से आयोजित की जाएगी।

इस राष्ट्रीय खेलकूद महोत्सव में 24 राज्यों के 56 कृषि विश्वविद्यालयों से 2 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी. नियोगी व क्रीड़ा प्रभारी अधिकारी डा. संजय पाठक के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डा. सीताराम मिश्रा ने किया।

मौजूद विशिष्ट अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिश चंद्र यादव कहा कि खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी तभी वो आगे बढ़ेंगे। खेल की गतिविधि से जुड़कर युवा आगे बढ़ रहे हैं। यह सरकार खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक आहार,खेल सुविधाएं,स्पोर्टस सेंटर उपलब्ध कराने का काम कर रही है।
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने खेल के लिए 1 हजार करोड़ रुपये के बजट को बढ़ाकर 4 हजार करोड़ रुपये कर दी है। प्रदेश की योगी सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचयातों के अंदर खेल के मैदान को विकसित करने का काम किया है।

राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नई खेल नीति ने युवाओं में एक नई उड़ान भरने का काम किया है। सरकार पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी देने का कार्य रही है जिसमें 12 से अधिक खिलाड़ियों नौकरी दी गई है। सरकार ने नया इंफ्राटेक्चर बनाकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती 490 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि विवि ने शिक्षा,अनुसंधान एवं प्रसार क्षेत्र में तेजी के साथ प्रगति की है। विद्यार्थियों के लिए 15 नए डिग्री प्रोग्राम और 51 मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इस सत्र से डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार में नैक में A++ पाने वाला यह भारत का पहला कृषि विवि है। पिछले पांच वर्षों के दौरान,विभिन्न फसलों की 30 किस्में विकसित की गई हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान विवि को 25 पेटेंट प्रदान किए गए हैं।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा नई दिल्ली की सहायक महानिदेशक डा. विमलेश मान ने कहा कि खेलकूद से टीम वर्क को बढ़ावा मिलता है। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन एक खेल जरूर खेलना चाहिए। खेलकूद से शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखने में बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षा को विषय के रूप में अनिवार्य रूप से लागू करना चाहिए। डा. मान ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य युवाओं के कंधों पर है। जब हमारे देश का युवा स्वस्थ रहेगा तभी यह सपना साकार हो सकेगा।

editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

4 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

4 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

4 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

6 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

7 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

7 days ago