
190 में से 16 निजी अस्पतालों पर कार्रवाई, नवीनीकरण की अवधि बीतने के बाद भी नहीं किया आवेदन।
अयोध्या।
अयोध्या में 30 बेड तक वाले 190 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम का पंजीकरण 30 अप्रैल को समाप्त हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने नवीनीकरण के लिए कई बार समय सीमा बढ़ाई। इसके बावजूद 16 अस्पतालों ने आज तक आवेदन नहीं किया। अब तक 140 अस्पतालों का नवीनीकरण हो चुका है। करीब 30-35 अस्पतालों के आवेदन प्रक्रिया में हैं। इनके या तो कागजात पूरे नहीं हैं या नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
जिन 16 अस्पतालों ने आवेदन नहीं किया है, उनमें आशाराज हॉस्पिटल सरियांवा, यश हॉस्पिटल बाबा बाजार, पंकज मेमोरियल हॉस्पिटल दर्शननगर, नारायण हॉस्पिटल उसरू और गंगा हॉस्पिटल दुर्गापुरी शामिल हैं। साथ ही हक मेडिकल सेंटर भेलसर, गौरव हॉस्पिटल निधान का पुरवा, अवध आई सेंटर, सन साइन हॉस्पिटल देवकाली और चित्रवन सर्जिकल चौरे बाजार भी इस सूची में हैं। विजय हॉस्पिटल भीखापुर, सावित्री हॉस्पिटल व्यास नगर, उपकार मेडिकल सेंटर ब्रह्मबाबा, पूजा नर्सिंग होम रामपुर भगन, तुलसी हॉस्पिटल रुदौली और ग्लोब मेडिकल सेंटर कुमारगंज ने भी आवेदन नहीं किया है। इनमें से हक मेडिकल सेंटर, गौरव हॉस्पिटल और अवध आई सेंटर पहले ही बंद हो चुके हैं।
सीएमओ ने पहले ही 25 अस्पतालों का निरीक्षण कर कार्रवाई की थी। सभी को समय सीमा में पंजीकरण और नवीनीकरण कराने का निर्देश दिया गया था। अब समय सीमा समाप्त होने के बाद इन अस्पतालों पर तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सुशील कुमार बनियान, सीएमओ ने बताया कि कई चरणों में नवीनीकरण की समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है।15 जुलाई तक आखिरी डेडलाइन समाप्त हो रही है। इस अवधि में नवीनीकरण न कराने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More