अयोध्या में लखनऊ से आए एक युवक सरयू नदी में स्नान के दौरान डूब गया। युवक को डूबने से बचाने के लिए एक अन्य युवक भी गहरे पानी में उतर गया, जिससे वो भी डूबने लगा। बड़ी मुश्किल से उसे बचाया जा सका। फिलहाल उसका इलाज श्रीराम अस्पताल में चल रहा है। डूबने वाले युवक की पहचान हिमांशु 19 वर्ष निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांशु अपने चार दोस्तों के साथ अयोध्या आया था। जहाँ सरयू में स्नान के समय उसके साथ ये हादसा हो गया। गौरतलब है कि स्नान के दौरान सरयू नदी में डूबने के हादसे लगातार हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि नदी में घटे जलस्तर के कारण स्नान करने वालों को गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। युवक के डूबने की घटना नया घाट चौकी क्षेत्र के पुराने सरयू पुल के पास हुई है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More