
18 वार्डों में जरुरतमंदों को बांटे जा रहे कंबल, असहायों की सेवा से ही मिलता है सुकून।
अयोध्या।
अयोध्या जिले की नगर पंचायत भरत कुण्ड भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद ने वार्ड वीर एकलव्य वार्ड नंबर 16, जयपुर उत्तरी दक्षिणी, महाराणा प्रताप वार्ड नंबर 5, भरत कुंड बीबीपुर में कंबल वितरण अभियान के दौरान कहा की गरीब बेसहारा व असहायों की मदद से मन को सुकून मिलता है। हम सभी को इसके लिए प्रयास करना चाहिए। यदि आपको ईश्वर ने इस योग्य बनाया है तो आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत उनके पिता पिता स्वर्गीय मोहम्मद अहमद ने नगर पंचायत के चेयरमैन रहते हुए 15 वर्ष पहले की थी। चेयरमैन ने बताया कि ठंड में प्रतिवर्ष कम्बल का वितरण किया जाता है। नगर पंचायत में अब 18 वार्ड है एक वार्ड में करीब 100 लोगों को कंबल का वितरण किया जा रहा है। अब तक 14 वार्डों में वितरित हो चुका है। बचे हुए 4 वार्डो में जल्द ही वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में सर्दी को लेकर सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस दौरान सभासद रामकृष्ण पांडे, सभासद समरजीत,पूर्व सभासद रवि,कृष्ण कुमार ,राम किशोर ,शत्रुघ्न निषाद पूर्व प्रधान ,गोपी यादव, इश्तियाक अहमद, मोहम्मद साबिर खान, विपिन यादव, जगन्नाथ निषाद तथा संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More