311455321 808447747096639 2040769596053050032 n - 15 लाख दीयों की रोशनी से जगमग हुआ सरयू का तट

15 लाख दीयों की रोशनी से जगमग हुआ सरयू का तट

अयोध्या उत्तर प्रदेश

15 लाख दीयों की रोशनी से जगमग हुआ सरयू का तट

311455321 808447747096639 2040769596053050032 n - 15 लाख दीयों की रोशनी से जगमग हुआ सरयू का तट

अयोध्या
राजा राम नगरी अयोध्या आज लाखों दीयों से जगमगा उठी। सरयू के तट पर प्रज्वलित हुए दीयों की रोशनी ने जैसे ही मोक्षदायीनी के जल को स्पर्श किया तो ऐसा लगा कि वहां मौजूद हर शख्स यही कह रहा है सजा दो घर को गुलशन से अवध में राम आए हैं।
िव्य और भव्य दीपोत्सव की खूबसूरती देखते ही बन रही है। लाखों दीयों की रोशनी से रामलला का राज्य चारों दिशाओं में अपनी छटा बिखेर रहा है।दीपोत्सव के अवसर पर सरयू नदी के किनारे लाखों मिट्टी के दीयों की भव्यता देखते ही बन रही है।
पीएम मोदी ने श्री रामलला के दर्शन और फिर राजा राम का राज्याभिषेक किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह सौभाग्य भगवान राम की कृपा से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह दीपावली ऐसे समय पर आई है जब हमने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *