गोंडा 15 फरवरी तक सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जायेंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग इसे लेकर व्यवस्था बनाने में जुटा है। जिले में अब तक 5.96 लाख उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। अब सिर्फ 28 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का आना शेष रह गया है। वह भी जल्द ही जिले को मिल जायेंगी। इसके बाद उन्हें केंद्रों पर पहुंचाने का काम प्रारंभ हो जायेगा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा आगामी 22 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा के लिए जिले में कुल 143 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इस बार की परीक्षा में कुल 92072 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 51477 व इंटरमीडियट के 40595 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा के लिए जिले को 6.24 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की आवश्यकता है।
इनमें हाईस्कूल के लिए 2.60 लाख ए कॉपी व 1.04 लाख बी कॉपी तथा इंटरमीडियट के लिए 2 लाख ए कॉपी व 60 हजार बी कॉपी मंगायी गयी है। अब तक करीब 5.96 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंच चुकी है। सिर्फ 28 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का आना शेष रह गया है।
उम्मीद है कि वह भी एक दो दिन में आ जायेंगी। इसके बाद इन उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने का कार्य प्रारंभ हो जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि 15 फरवरी तक सभी उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर पहुंची दी जायेगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More