#image_title
जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक बाइक पर सवार होकर आए युवक ने दिनदहाड़े 13 वर्षीय एक किशोरी को उठा ले गया। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी एक समुदाय विशेष की बताई गई है। घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी के परिजनों ने बताया दोपहर दो बजे के आस पास परिवार के लोग घर पर नहीं थे, घर पर केवल महिलाएं मौजूद थी। किशोरी घर के पास में स्थित मिसरहिया मोड़ पर स्थित गुमटी की दुकान पर सामान की खरीदारी करने गई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने किशोरी को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बिठाया और भागने लगे, जब किशोरी ने चिल्लया तब परिजन समेत गांव के लोग भी दौड़े। इतने में तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल सवार युवक हैदरगंज की तरफ भाग निकले। किशोरी के अपहरण की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस सहित थाना अध्यक्ष भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी मोहम्मद अरशद ने बताया बॉर्डर की कांबिंग कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। किशोरी व बाइक सवार युवकों की तलाश में पुलिस अभी जुटी हुई है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More