13 लाख में बेची विवादित भूमि।

बाराबंकी_उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले में विवादित जमीन बेचने के मामले में ब्लाक प्रमुख समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ब्लाक प्रमुख पहले भी जमीन के मामले में धोखाधड़ी कर चुका है। उसके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। बताया गया कि बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवादित भूमि को 13 लाख रुपए में बेच दिया गया। मामले का खुलासा होने पर पीड़ित की तहरीर पर मसौली के ब्लाक प्रमुख समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूट रचना का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मसौली थाना क्षेत्र के दहेजिया गांव निवासी दिनेश सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने बड़े भाई राजकुमार के साथ मिलकर शहर के बड़ेल मोहल्ले के बाहर 158 वर्ग मीटर जमीन वादी पुर थाना जहांगीराबाद गांव निवासी उषा देवी से अगस्त 2021 में खरीदी थी। 8 अगस्त 2021 को जमीन का बैनामा हुआ था। जमीन खरीदने के बाद पता चला कि यह जमीन विवादित है और इसका मुकदमा तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago