10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म,25 साल के युवक ने खेत में किया गलत काम

10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म,25 साल के युवक ने खेत में किया गलत काम.
दादी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अयोध्या|
जिले में में 10 साल के बच्चे के साथ 25 साल के युवक ने कुकर्म किया। घटना रविवार की है, लेकिन बुधवार इसकी एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि मासूम किसी काम से खेत में गया था। वहां पर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
मवई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले बच्चा कक्षा पांच का छात्र है। बच्चे की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता मुम्बई में रहकर मजदूरी करता है। वह अपने दादा-दादी के साथ रहता है। परिजनों के मुताबिक, रविवार को छात्र किसी काम से खेत पर गया था। वहां पर बरतरा गांव के मिठाई लाल ने उसके साथ दरिंदगी की। बच्चा किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा और उसने आपबीती बताई।
बुधवार को किशोर की दादी ने मवई थाना में मिठाई लाल के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अपराध संख्या 293/22 धारा 377,323,506 आई पी सी व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्चे को मेडिकल के लिये भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि बच्चे का कोर्ट में बयान कराया जाएगा। घटना की विवेचना उप निरीक्षक गुलाम रसूल को मिली है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

13 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago