10 जनवरी को होगा भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव।
अंबेडकरनगर।
अंबेडकरनगर जिले भारतीय जनता पार्टी की बूथ और मण्डल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनावी प्रक्रिया की घोषणा कर दी है।
जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह ने चुनावी प्रक्रिया जारी करते हुए कहा कि 10 जनवरी को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में 10 बजे सुबह से भाजपा जिलाध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराया जाएगा। कहा कि संगठन द्वारा तय मानक के अनुसार दो बार के सक्रिय सदस्य और वर्तमान एवं पूर्व जिला पदाधिकारी जिनकी आयु 45 से 60 वर्ष के बीच में होगा। वही कार्यकर्ता जिला जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने के योग्य होगा। कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक तरीके से आम सहमति के आधार पर योग्य कार्यकर्ता का जिलाध्यक्ष पद पर चयन किया जाता है। कहा कि भाजपा में दायित्व परिवर्तन एक सांगठनिक प्रक्रिया है। भाजपा में चुनाव प्रक्रिया 3 वर्ष के लिए किया जाता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण और खुशी के माहौल में चुनाव को सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील भाजपा कार्यकर्ताओं से किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह जिले के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श के लिए 08 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर उपलब्ध रहेंगे।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More