
बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ से ट्रांसफर होकर आए होमगार्ड के ब्लाक अधिकारी का शव मिला है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार अयोध्या के रहने वाले राज कुमार वर्मा 25 जून को लखनऊ से ट्रांसफर होकर बलरामपुर आए थे। वह देहात थाना क्षेत्र के धूसाह गांव में एक कमरे में रह रहे थे, मंगलवार रात पड़ोसियों द्वारा कमरे में शव लटके होने की सूचना देहात थाना पुलिस को दी, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा, सब इंस्पेक्टर श्रीराम यादव ने बताया कि मौके पर पहुंच कर देखा गया तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि राज कुमार वर्मा (52) अयोध्या के रहने वाले थे,किन परिस्थितियों में शव मिला है, उस पर जांच कराई जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,शव के पास से एक सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है, लेकिन उसमें सुसाइड के कारणों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है, सिर्फ उनका पैसा पत्नी को देने की बात कही गई है,पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More