अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कोड़री बाजार में रविवार की शाम उधारी मांगने पर होटल व्यवसाई की बंधक बनाकर पिटाई करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक भी बरामद हुई है। सभी आरोपियों का चालान किया गया है।
थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मजरुददीनपुर निवासी रंजीत साहू पुत्र सोमई साहू कोड़री चौराहे पर होटल का व्यवसाय करता है। सतीश तिवारी का लगभग चार हजार रुपए बकाया हो गए और होटल व्यवसाई ने जब उनसे पैसा मांगा तो रविवार की शाम सतीश ने अपने तीन साथियों के साथ उसे बंधक बना लिया और पिटाई की। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी को थाना महाराजगंज को मधुपुर शराब ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More