होटल के कमरे में मिली प्रयागराज के डिप्टी CMO की लाश।

होटल के कमरे में मिली प्रयागराज के डिप्टी CMO की लाश, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी।

फेसबुक फोटो।

प्रयागराज।

प्रयागराज में होटल के एक कमरे में वहां के डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनील कुमार सिंह की लाश मिली है। जानकारी के अनुसार उनकी लाश कॉफी हाउस के निकट होटल विट्ठल इंटरनेशनल के कमरे में फंदे पर लटकती हुई मिली, प्रथम दृष्टि में जहां यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। प्रयागराज के डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह यूपी के वाराणसी जिले के रहने वाले थे। होटल के कर्मचारियों ने सुबह जब खिड़की से कमरे में डॉ. सुनील कुमार सिंह का शव फंदे पर लटकता हुआ देखा तो भागते हुए होटल के मैनेजर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मैनेजर ने घटना की जानकरी पुलिस और प्रयागराज के प्रभारी सीएमओ प्रयागराज को दी। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस घटनास्थल पहुंची. वहीं स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी भी होटल में पहुंचे।  जानकारी के अनुसार होटल के कमरा नंबर-106 में सुनील कुमार सिंह रूके हुए थे, उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं आज सुबह डॉक्टर साहब का दोनों मोबाइल फोन बंद आने पर उनकी पत्नी ने उनके ड्राईवर को फोन किया, जिसके बाद दरवाजा न खुलने पर उसने होटल के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। कमरे में पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शव की हालत को देखकर इस बात का आशंका जाहिर की है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। मौके पर खुद प्रयागराज के डीएम और पुलिस कमिश्नर पहुंच गए,आरोपों को देखते हुए इस मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं, मामले मे पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

1 day ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

1 day ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

1 day ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

2 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216