अयोध्या जिले में ब्लाक बीकापुर के असरेवा गांव निवासी हास्य कवि भानु प्रताप सिंह भयंकर का 84 वर्ष की अवस्था में हृदय गति रुक जाने से घर पर हुआ निधन, साहित्य प्रेमियों में शोक की लहर।
कविता की सभी विधा में पारंगत वयोवृद्ध कवि एवं साहित्यकार भानु प्रताप सिंह भयंकर का शाम के 4 बजे घर पर ही हार्ट अटैक से निधन हो गया है। अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक कुप्रथाओ और राजनीतिक विषमताओं पर प्रहार करने वाले भानु प्रताप भयंकर जी कविता के हर विधा हास्य रस, शृंगार रस और वीर रस सहित सभी विधाओं में पारंगत थे। तथा अवधी भाषा में उनकी कविताएं आम जनमानस में अपनी अमिट छाप छोड़ती थी तथा रची बसी थी। उनकी कविताओं में किसानों और मजदूरों के लिए वेदना है तो वहीं कई रचनाओं में अपनी कविता के माध्यम से व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कटाक्ष भी किया है। अपनी हास्य कविताओं के माध्यम से लोगों को गुदगुदाया भी है।
कवि भानु प्रताप सिंह भयंकर के निधन की जानकारी होने के बाद उनके चाहने वालों में शोक की लहर छा गई। अपने पीछे वह भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More