ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 10:03 AM IST

हादसे में युवा व्यवसायी: की मौत, साथी की हालत गंभीर।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
हादसे में युवा व्यवसायी की मौत, साथी की हालत गंभीर।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: हादसे में युवा व्यवसायी की मौत, साथी की हालत गंभीर।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

हादसे में युवा व्यवसायी की मौत, साथी की हालत गंभीर।

images 22 - हादसे में युवा व्यवसायी की मौत, साथी की हालत गंभीर।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए बाइक सवार युवा व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत हो गई। साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार देर रात खजुरहट-मिल्कीपुर मार्ग पर हैरिंग्टनगंज के पास हुआ है।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार खजुरहट निवासी अनुपम केसरवानी (24) वर्ष, गोला बाजार के ही उत्तम कुमार शर्मा (42) वर्ष के साथ शनिवार की रात बाइक से इनायतनगर थाना क्षेत्र के पालिया गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से रात करीब 12 बजे घर लौट रहे थे। इस बीच हैरिंग्टनगंज के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते दोनों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अनुपम केसरवानी की मौत हो गई। घायल उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बगल के खेत में लगाई गई बैरिकेडिंग के खंबे और कटीले तार में फंसकर वह घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठे अनुपम का सिर खंभे से टकरा गया।

मृतक अनुपम केसरवानी दो भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। वह कपड़े की दुकान चलाते थे। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर मृतक का शव जब घर पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। गोला बाजार खजुराहट के व्यापारियों ने दुकानें बंद करके शोक संवेदना जताई।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT