
देवकाली चौकी अंतर्गत स्थित एक बिस्कुट कंपनी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति को मामूली चोट आई। पुलिस के अनुसार, किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी है जबकि पति का कहना है कि ई-रिक्शा से उनकी टक्कर हुई। पुलिस के अनुसार, पति ने हेलमेट लगाया था, लेकिन पत्नी ने हेलमेट नहीं लगाया था। डॉक्टर के अनुसार, सिर में चोट लगने से महिला की मौत हुई है।
थाना क्षेत्र तारुन के रामपुरभगन निवासी आत्माराम वर्मा बुधवार को अपनी पत्नी रंजना वर्मा (35) का इलाज कराने बाइक से दर्शन नगर के मेडिकल कॉलेज गए थे। वहां से वह अपने जनौरा स्थित ससुराल जा रहे थे। अपराह्न करीब तीन बजे देवकाली के निकट एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि पति को हल्की-फुल्की चोट ही आई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पति आत्माराम ने बताया कि सड़क पर सवारी बैठाने के लिए एक ई-रिक्शा चालक ने अचानक वाहन रोक दिया, जिससे उनकी टक्कर हो गई। इस संदर्भ में देवकाली पुलिस चौकी प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि एक वाहन ने टक्कर मारी है। जिसकी पहचान कर ली गई है। उक्त गाड़ी बस्ती जिले के नंबर की है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More