हाईवे पर बढ़े वाहन, टोल प्लाजा पर लगा जाम।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में प्रयागराज महाकुंभ में स्नान-पूजन के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने से मंगलवार की शाम को प्रयागराज हाईवे स्थित पिपरी टोल प्लाजा के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर तक जाम लग गया। टोल प्लाजा के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
पूराकलंदर पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद जाम खोलवाया। टोल प्लाजा से बीकापुर की तरफ पिपरी तमसा नदी पुल के समीप तक वाहनों की भीड़ लगी रही। अयोध्या दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन जाम फंसे रहे। चीनी मिल मसौधा को तौल के लिए गन्ना लादकर जा रहे ट्रैक्टर- ट्रॉलियों के चलते भी दिक्कतें आई। समस्या बढ़ने पर बीकापुर पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों तरफ से यातायात बहाल कराया।