हाईवे के जानलेवा अवैध कट नहीं हो पा रहे बंद, आयेदिन जा रही निर्दोष जानें, फिर भी जिम्मेदारों का नही जा रहा ध्यान

PicsArt 05 25 10.10.56 - हाईवे के जानलेवा अवैध कट नहीं हो पा रहे बंद, आयेदिन जा रही निर्दोष जानें, फिर भी जिम्मेदारों का नही जा रहा ध्यान

रिपोर्ट - सतीश कुमार यादव (अयोध्या)

  • अयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबसे राजमार्ग चालू हुआ है तभी से सभी चार पहिया आदि वाहनो से पूरा टोल टैक्स सख्ती से वसूला जा रहा है। लेकिन इस मार्ग पर जिन सुविधाओं के नाम पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है वह नहीं मिल पा रही हैं। हाईवे पर बने अवैध कटों को अब तक बंद नहीं कराया जा सका है।
  • इसके चलते आये दिन अवैध कटों पर हो रहे सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इनको कब बंद किया जायेगा इस बारे में हाईवे के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
  • रौज़ागांव मोड़ के पास अवैध कट पर हुआ था बड़ा हादसा
  • अभी कुछ माह पहले ही लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौज़ागांव ओवर ब्रिज के पास टांडा खुलासा मोड़ पर बने अवैध कट पर बड़ी दुर्घटना के बाद ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद पूर्व उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा के कड़े रुख के बाद इस कट को बंद कराया गया है।
  • करीब एक माह पहले लोहियापुल के पास बने अवैध कट को पार कर रहे एक बाइक सवार अध्यापक को पीछे से दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें एक अध्यापक की मौत हो गई एक युवक व युवती बुरी तरह घायल हो गए।उसके अलावा तहसील क्षेत्र के लोहियापुल से लेकर रामसनेही घाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन से अधिक अवैध कट आज भी बने हुए हैं।
  • गनौली गांव के पास बना बड़ा अवैध कट
  • गनौली गांव के पास बने अवैध कट के बारे में लोगो ने बताया कि जब से राष्ट्रीय राजमार्ग बना है तब से यह कट इसी तरह है जिसमें अब तक कई लोगों की जाने जा चुकी है और कई लोग घायल भी हो चुके हैं लेकिन सम्बंधित विभाग इस कट की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
  • लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने इन अवैध कटों पर होने वाले हादसों में कोई कमी नहीं आई है।
  • दर्जनों हादसो के बाद भी हाइवे प्रशासन नही दे रहा ध्यान
  • दर्जनों हादशों के बाद इस ओर हाईवे प्रशासन का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने इन अवैध कटों से निकलने के चक्कर में जनवरी 2019 से लेकर अब तक दर्जनों हादसे हो चुके हैं जिसमें कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं और कुछ लोग जिन्दगी और मौत से अभी भी अस्पतालों में जुझ रहे हैं।
  • इसके बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने इन अवैध कटों पर हाईवे प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है और न तहसील प्रशासन और न ही जिले के आला अधिकारी ही इन अवैध कटों पर हो रही दुर्घटनाओं पर कोई संज्ञान ले रहे हैं।बल्कि इन अवैध कटों पर हो रही लगातार दुर्घटनाओं को उक्त अधिकारी नजर अंदाज कर अवैध कटों को बंद कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे है।
  • उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि अवैध कट बन्द कराने के लिए जल्द ही सम्बंधित अधिकारी को पत्र लिखा जायेगा।
Web Admin

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

2 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216