#image_title
शुक्रवार को लखनऊ हाइवे किनारे कैंट थाना क्षेत्र और नगर कोतवाली के नवीन मंडी इलाके में शव मिला है। इनमें से अभी केवल एक के ही शिनाख्त हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि हाइवे पर कोटसराय गाँव क्षेत्र स्थित साकेत होटल के सामने 40 वर्षीय शख्स पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे पीआरवी 112 दस्ते ने चीता सिपाही शाश्वत सिंह की मदद से अज्ञात युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। सुबह 4:30 बजे जिला अस्पताल ले जाने के बाद इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उधर नगर कोतवाली के नवीन मंडी चौकी क्षेत्र में फल मंडी के पास एक वृद्ध के पड़े होने की सूचना पर कांस्टेबल दीपक साहनी ने सुबह 7:20 बजे जिला चिकित्सालय पहुँचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि मृतक शराब का आदी था और मंडी में मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More