अयोध्या हिंदुओं का प्रमुख पर्व नागपंचमी सोमवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने तरह-तरह के पकवान बनाए तो शिव मंदिर में नाग देवता की पूजा-अर्चना भी की। परंपरा के अनुसार दोपहर बाद गुड़िया पीटी गई। इस मौके पर जगह-जगह कुश्ती व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
नागपंचमी पर खासी धूम रही। दोपहर बाद जिले के कुछ प्रमुख बाजारों में मेला लगा। मेले के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रो के ग्रामीण मौजूद रहे। वहां बच्चों ने गुड़िया पीटी। इसके अलावा गांव में किनारे स्थित बागों में बालिकाओं ने गुड़िया फेंकी तो बालकों ने उसे पीटा। इक्का-दुक्का जगह गांव के सार्वजनिक स्थलों पर झूले पर बैठने के लिए महिलाएं खासी उत्साहित रहीं। लोगों ने घरों में बने पकवान का लुत्फ भी उठाया। गुझिया खाने-खिलाने का दौर भी चला।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More