अयोध्या उत्तर प्रदेश

हरदिल अजीज अधिकारी की छवि छोड़ गए डॉ. अनिल

हरदिल अजीज अधिकारी की छवि छोड़ गए डॉ. अनिल।

अयोध्या।

अयोध्या डेढ़ साल से अधिक समय तक जिलाधिकारी रहे डॉ. अनिलकुमार का चुनाव से पहले स्थानांतरण कर दिया गया है।
डॉ. अनिल ने अपने कार्यों के बल पर न सिर्फ प्रशासनिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपूर्व छाप छोड़ी। ब्रितानी हुकूमत के हाकिम-हुक्काम की ठसक के विपरीत उनकी शारीरिक भाव-भाषा एवं अंदाज-मिजाज सच्चे लोकसेवक का ¨वब खींचती थी और सामने वाले को आश्वस्त करती थी। इसका परिणाम यह हुआ कि अयोध्या के जिलाधिकारी की कुर्सी संभालने के चंद दिनों के भीतर वे हर आम-ओ-खास के चहेते बन गए। संवेदनशील प्रशासक के साथ कवि, सुसंस्कृत शख्स, धार्मिक मूल्यों-मानकों के प्रति समर्पित किरदार के रूप में भी उनकी छवि निरंतर मोहक बनती गई। यूं तो उनके कुछ कृत्यों की लंबे समय तक नजीर दी जाएगी। बेसहारा मिली वृद्धा का इलाज कराने से लेकर उसका अंतिम संस्कार कर बेटे का धर्म निभाकर उन्होंने बताया कि लोकशाही में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता बल्कि लोकशाही का सच्चा धर्म अपनत्व-आत्मीयता है।
गत वर्ष नवंबर में विहिप की धर्मसभा एवं शिवसेना प्रमुख के आगमन के दौरान उन्होंने अपनी प्रशासनिक प्रतिभा का भी बखूबी लोहा मनवाया।
पौराणिक नदी तमसा को पुनर्जीवन देने की मुहिम जैसे कार्यों को लेकर उन्हें अयोध्या लंबे समय तक याद करती रहेगी।

Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago