अयोध्या उत्तर प्रदेश

हनुमानजी के बाद श्रीरामलला के दरबार में पहुंचे “गरुड़ देव”, मंदिर के अंदर परिक्रमा करते का वीडियो वायरल।

हनुमानजी के बाद श्रीरामलला के दरबार में पहुंचे “गरुड़ देव”, मंदिर के अंदर परिक्रमा करते का वीडियो वायरल।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में बन रहे विशाल श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इंसानों के अलावा यहां जानवर और पक्षी भी श्रीरामलला के दरबार में जाकर हाजिरी लगाते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले श्रीरामलला के मंदिर में एक बंदर को देखा गया था। अब एक पक्षी को मंदिर के आसपास उड़ते देखा गया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। ये पक्षी कोई और नहीं बल्कि गरुड़ है जो श्रीरामजन्मभूमि में विराजमान बालक राम के दरबार में परिक्रमा करते नजर आया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो को बड़े कौतूहल के साथ देखा जा रहा है।

बताया गया कि घटना एक हफ्ते पहले की है, जब मध्याह्न एक पक्षी (बाज) अचानक गर्भगृह में ऊपर मंडराता दिखाई दिया। इसके कारण सुरक्षा बलों के हाथ पांव फूल गए। आशंका थी कि कहीं किसी ने चिप लगाकर न भेज दिया हो। इसके कारण सुरक्षाकर्मी पक्षी को बाहर करने के लिए घंटों मशक्कत करते रहे। उनकी आशंका तब निर्मूल साबित हुई जब वह स्वयं से देर रात बाहर निकल गया।

इस वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान राम मंदिर के सहायक पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि यह बाज पक्षी था जो कि गरुण देव की ही प्रजाति का था। बताया गया कि यह उत्तर द्वार से मंदिर में प्रवेश कर पहले गूढ़ी मंडप में चक्कर लगाता रहा और फिर सीधे गर्भगृह में प्रवेश कर गया। उसके प्रवेश करते ही सीआरपीएफ जवान हड़बड़ा गये। उन्होंने सबसे वीडियो बनाया। इस दौरान मंडराते पक्षी का वीडियो मंदिर में मौजूद अन्य लोगों ने भी बनाया। इस पक्षी को निकालने के लिए सुरक्षा बल के जवानों ने खासी मेहनत की लेकिन वह ऊपर ही बैठ गया। बताया गया कि वह रात्रि शयन आरती के बाद मंदिर का पट बंद होने के ठीक पहले स्वतः बाहर निकल गया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago