हनुमानगढ़ी डयूटी पर तैनात महिला आरक्षी ट्रेन में घायल मिली।
अयोध्या।
सुल्तानपुर जिले से सावन झूला मेले में ड्यूटी पर आई 48 साल की महिला आरक्षी ट्रेन में घायल पाई गई है। उसके शरीर पर चाकू के 3 से 4 निशान पाए गए हैं। घायल आरक्षी हनुमानगढ़ी पर तैनात थी। जिला गोंडा के मनकापुर किस तरह पहुंची और कैसे घायल अवस्था में ट्रेन में पहुंची। इसको लेकर संशय बना हुआ है। अयोध्या में प्राथमिक ईलाज के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। महिला आरक्षी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। चेहरे पर बाई ओर 10 से ज्यादा टांके आई ब्रो व गाल पर लगे हैं। ज्यादा खून बहने से महिला आरक्षी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे आज सरयू एक्सप्रेस में जीआरपी ने गंभीर अवस्था में देखा तो पुलिस को इस बात की सूचना दी। उसे मनकापुर से वापस आने पर सरयू एक्सप्रेस में जीआरपी के सिपाहियों ने देखा। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त भी थे। सुबह 4:00 बजे अयोध्या जीआरपी ने महिला आरक्षी को घायल अवस्था में ट्रेन से उतारा।