अयोध्या जिले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चार आरोपियों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास और साढ़े 12 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। चार आरोपरियों पर गैर इरादतन हत्या की साजिश करने का दोषी पाया गया था। फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय कुलदीप सिंह की अदालत ने यह सजा सुनाई है। दोषियों को हिरासत में लेकर मंडल कारागार भेजा गया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार 31 जुलाई 2020 को सुबह गांव के रामप्रताप की लड़की की शादी में उधार दिए गए 10 हजार रुपए वापस मांगने गई गोसाईगंज थाने के गजनपुर जमुनीपुर गांव निवासी राम उजागीर की पत्नी ऊषा पर जानलेवा हमला हुआ था। बीच-बचाव करने आये पड़ोसी के लड़के विजय की भी पिटाई की गई थी। गंभीर घायल विजय को जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किये जाने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
प्रकरण में पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया था। सुनवाई के बाद अदालत ने दोष सिद्ध पाते हुए सजा सुनाई, जबकि एक अन्य आरोपी की विचरण के दौरान मृत्यु हो गई थी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More