लखनऊ

हत्या और डकैती के कई मामलों में वांछित था अपराधी गुफरान ढेर।

हत्या और डकैती के कई मामलों में वांछित था अपराधी गुफरान ढेर।

कौशांबी_उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में यूपी एसटीएफ और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में अपराधी मारा गया है। अपराधी हत्या और डकैती के कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंझनपुर के समदा चीनी मिल के पास यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मोहम्मद गुफरान नाम का अपराधी मारा गया है। उस पर 1,25,000 रुपए का इनाम था। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक ब्रिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी मुठभेड़ में मारा गया है। अपराधी की पहचान गुफरान के रूप में हुई है, जो हत्या और डकैती के कई मामलों में वांछित था। आपको बता दें कि 2017 में योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद से 10,900 से ज्यादा मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिनमें 185 से अधिक अपराधी मारे गए हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago