अयोध्या।
अयोध्या थाना कैंट इलाके के सनबीम स्कूल में छात्रा की रहस्मय मौत का प्रकरण गहराता जा रहा है। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें छात्रा की मौत का कारण छत से गिरना नजर आ रहा है। वहीं इससे पहले स्कूल प्रशासन छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं बता रहा था। एसओ कैंट का कहना है कि छत वाला सीसीटीवी फुटेज पुलिस भी देख रही है। उपर का सीसीटीवी फुटेज भी देखने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में मुकदमा लिखा जायेगा। कारवाई होगी। छात्रा के पड़ोसी राजीव पाण्डेय ने बताया कि छात्रा के पिताजी के मोबाईल पर 10 बजे फोन आया कि तुम्हारी लड़की को चोट लग गयी है। उसके पिताजी बाहर निकले थे तथा माताजी मायके गयी थी। तो पिताजी ने मोहल्ले वालों को सूचना दी। पहले बच्ची को नारायन फिर चिरंजीवी बाद में राजराजेश्वरी हास्पिटल ले गये। जहां उसे भर्ती कराया गया। शाम पांच बजे बच्ची ने अंतिम सांस ली। अभी यह पता नहीं चल रहा है कि क्या हुआ है। स्कूल वाले कह रहे है कि झूले के पास बच्ची मिली। अगर झूले के पास बच्चा गिरा है तो सीसीटीवी फुटेज दिखाई जाय। अभी किसी स्टाफ से बात नहीं हुई। पुलिस अपना काम कर रही है। बच्ची का मोबाइल नहीं मिल रहा है। बच्ची का मोबाइल कहां है यह भी जांच का विषय है।
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More
आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More
आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More