
यातायात जागरूकता, सिंगल यूज पॉलिथीन का प्रयोग बन्द करने व स्वच्छता के विषय को लेकर हमारी रुदौली हमारी जिम्मेदारी उद्घोष के साथ शिक्षा क्षेत्र रुदौली के एलएसडीपी पब्लिक स्कूल गौरियामऊ व रुदौली कोतवाली पुलिस के संयुक्त प्रयास से गांधी जयन्ती पर रैली व गोष्ठी का आयोजन किया गया। बच्चों की रैली को नगर पालिका रुदौली से उपजिलाधिकारी विपिन सिंह, समाजसेवी धर्मदत्त पाठक, तहसीलदार प्रज्ञा सिंह व कोतवाल विश्वनाथ यादव, ईओ रणविजय सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हेलमेट का किया गया वितरण
यातायात जागरूकता के उद्देश्य से एलएसडीपी पब्लिक स्कूल द्वारा कोतवाली के उपनिरीक्षको,चीता मोबाइल के कांस्टेबल व पत्रकारों को हेलमेट भी वितरित किया गया।एसडीएम,सीओ रुदौली व स्कूल प्रबधंक अनिल पाठक ने संयुक्त रूप से हेलमेट का वितरण किया।स्कूल के प्रबंधक अनिल पाठक ने बताया कि आज यातायात जागरूकता के पहले चरण में हेलमेट वितरण व पांच हजार पम्पलेट वितरण किया गया है, जल्द ही अलग अलग स्थानों पर भी वितरण किया जाएगा।
बच्चो ने उत्सुकता के साथ देखा कोतवाली
गांधी जयंती पर आयोजित गोश्ठी के उपरांत सीओ रुदौली के दिशा निर्देशन में बच्चों ने कोतवाली परिसर में कार्यो के संचालन को भी जाना ,बच्चो ने उत्सुकता के साथ महिला हेल्प डेस्क,हमराही,वायर लेस,बंदी गृह व ऑनलाइन समस्यों के निस्तारण को देखा व समझा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More